फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four routes of rural areas will be upgraded

ग्रामीण क्षेत्र के चार मार्गों का होगा उच्चीकरण

Fri, 05 Mar 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four routes of rural areas will be upgraded
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के बैच-1 के तहत चार मार्गों का 27.27 करोड़ की लागत से उच्चीकरण किया जाएगा। चारों मार्गों पर काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया बृहस्पतिवार को लखनऊ में कराई गई, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र की जिन सड़कों को लिया गया है, उनमें दो सड़कों की चौड़ाई 5.5 मीटर रहेगी, शेष दोनों सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर रहेगी। ममरी-कस्ता मार्ग से सकेथू तक 6.45 किलोमीटर सड़क उच्चीकृत की जाएगी, जिसकी चौड़ाई 5.5 मीटर रहेगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 760.57 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) 86 के किलोमीटर 40 से सिसोकन तक सड़क उच्चीकृत कर 5.5 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। 5.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 700.40 लाख लागत आएगी। ऐसे ही निघासन से शुकलीपुरवा तक सड़क उच्चीकृत कर 3.75 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस सड़क पर 7.80 किलोमीटर लंबाई में 701.72 लाख की लागत से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीमगांव-ढकिया-गुलौला रोड से सुनौरा तक सड़क उच्चीकृत कर 3.75 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। 6.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 564.89 लाख की लागत आएगी। अधिशासी अभियंता मेघ प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की चार सड़कों का उच्चीकरण कराया जाएगा। इन सड़कों पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ में टेंडर प्रक्रिया कराई गई है। कुल 26.45 किलोमीटर सड़क बनाने पर करीब 27.27 करोड़ लागत अनुमानित हैं। इन सड़कों के उच्चीकरण से दर्जन भर से अधिक गांव वालों के लिए आवागमन की सुविधा आसान बनेगी।
टूटी पुलिया बनवाने की मांग
बांकेगंज। गांव के छैलबिहारी, राजू जायसवाल, सुशील भार्गव, संजय, प्रेमचंद्र आदि का आरोप है कि ब्लॉक मुख्यालय से सटकर जाने वाली सड़क पर महीनों से पुलिया टूटी पड़ी है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। टूटी पुलिया से निकलने वाले बाइक और साइकिल सवार गिरकर आए दिन घायल हो रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत करते हुए टूटी पड़ी पुलिया बनवाने की मांग की है। उधर, बांकेगंज ब्लॉक के बीडीओ एके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, टूटी पड़ी पुलिया जल्द ही बनाई जाएगी। संवाद

निबौरिया गांव में मंजूरी के
बाद भी नहीं बनी सड़क
तिकुनियां। ग्राम पंचायत निबौरिया का मुख्य मार्ग बीते दो सालों से गड्ढों में तब्दील है। गांव निवासी शिव कुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अमेरिका प्रसाद, दीपक रस्तोगी ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए ग्राम निवर्तमान प्रधान राम दुलारे वर्मा आदि बीडीओ समेत कई अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। उधर, विधायक शशांक वर्मा का कहना है कि आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग से कराया जा चुका है, जल्दी निर्माण शुरू होगा। निघासन के पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत से मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी को नहीं दिया गया है, जिसके चलते निर्माण नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed