{"_id":"582c674d4f1c1bd53b8ff643","slug":"four-people-were-killed-in-three-separate-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग तीन हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग तीन हादसों में चार लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज रोड पर ट्रक चालक समेत दो को कार ने कुचला
भीरा-कुकरा मार्ग पर पेड़ से टकराई बोलेरो, एक बाराती मरा
मैलानी क्षेत्र में कुकरा-भीरा जंगल मार्ग और गोला क्षेत्र में अलीगंज रोड पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिसमें 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। अलीगंज रोड पर ट्रक का पंक्चर पहिया बदलने के दौरान तेज रफ्तार आल्टो कार ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की इलाज के लिए लखीमपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तीसरा हादसा निघासन क्षेत्र में हुआ, जिसमें गांव लालपुर निवासी 11 वर्षीय दिलशाद साइकिल से खेत जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
हादसा-1
तेज रफ्तार आल्टो ने ट्रक चालक समेत दो को कुचला
लखीमपुर खीरी। गोला कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज रोड पर मंगलवार की शाम को मौरंग लदा ट्रक पंक्चर हो गया। चालक 32 वर्षीय सफीउद्दीन उर्फ सद्दाम निवासी टोडरपुर थाना न्यूरिया हुसैनपुर जिला पीलीभीत और मजदूर राकेश कुमार निवासी मथुरानगर थाना गोला पहिया बदलने के लिए टायर खोलने लगे, तभी गोला की ओर से आई तेज रफ्तार आल्टो कार ने दोनों को कुचल दिया। इसके बाद कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी।
हादसा-2
सूखे पेड़ से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो
बांकेगंज। कुकरा-भीरा मार्ग पर जंगल के अंदर तेज रफ्तार बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे एक सूखे साखू के पेड़ से जा टकराई, जिससे पेड़ बोलेरो के ऊपर आ गिरा। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। जबकि दो युवतियां, एक महिला और एक बुजुर्ग समेत आठ माह की बच्ची घायल हो गई। सभी को भीरा के एक अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सभी घायलों जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कुकरा पुलिस चौकी के गांव इंदिरानगर निवासी नजीर अली के पुत्र मोहम्मद आरिफ के निकाह के लिए दस बोलेरो में बाराती सिंगाही के बथुआ फार्म के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में कुकरा-भीरा मार्ग पर जंगल के अंदर बारातियों से भरी एक बोलेरो असंतुलित होकर रोड किनारे खड़े सूखे साखू के पेड़ से टकरा गई। इससे पेड़ टूटकर बोलेरो के ऊपर गिरा और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार जिला बहराइच के मूर्तिहा कोतवाली के गांव मुमना वारू निवासी 60 वर्षीय मुनीर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अमीना बानो, आठ माह की बच्ची लाडली, शहाना, सायरा और सगीर घायल हो गए। अन्य बोलेरो में सवार बारातियों ने गाड़ी में फंसे बारातियों को बाहर निकालकर भीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मातम में बदली खुशियां
दरवाजे से बारात जाने के करीब 15 मिनट बाद ही बारातियों से भरी एक बोलेरो असंतुलित होकर भीरा-कुकरा जंगल के अंदर रोड किनारे खड़े सूखे पेड़ से जा टकराई। इसमें एक बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
हादसा-3
ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत
निघासन। भाई के साथ साइकिल से खेत जा रहे लालपुर निवासी 11 वर्षीय बालक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। बसपा नेता जीएस सिंह ने मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया। मृतक के परिवार वालों को आर्थिक सहायता देकर ढांढस बंधाया।
गांव लालपुर निवासी अजीजुल रहमान ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अरमान और छोटा पुत्र 11 वर्षीय दिलशाद खेत में बोए गए गेहूं को देखने साइकिल से जा रहे थे। वह दोनों नहर पुलिया के आगे कल्लू के खेत के पास पहुंचे ही थे। इसी बीच मंडपफार्म का एक व्यक्ति ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जोड़कर अपने गांव जा रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रॉली की चपेट में साइकिल आ जाने से साइकिल के पीछे बैठा दिलशाद ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अरमान को भी मामूली चोटें आई। चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ट्रैक्टर ट्रॉली न देखकर लोग मंडप फार्म पहुंचे। वहां पर ट्रॉली में लगे खून से शिनाख्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बसपा नेता जीएस सिंह के हस्तक्षेप पर दोपहर बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।