{"_id":"64483350447b6a046f0ca166","slug":"four-people-on-a-bike-without-a-helmet-three-died-when-it-collided-with-a-straw-laden-dunlop-lakhimpur-news-c-4-1-136189-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक बाइक पर बिना हेलमेट चार लोग, भूसा लदे डनलप में टकराई तो तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक बाइक पर बिना हेलमेट चार लोग, भूसा लदे डनलप में टकराई तो तीन की मौत
विज्ञापन
मृतक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो
महेवागंज। शारदानगर के अटकोहना नहर पटरी पर सोमवार देर रात एक बाइक सवार पर चार युवक भूसा भरे डनलप से टकरा गए। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। चौथा साथी और डनलप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सरसवां निवासी मोनू सिंह पुत्र नरेश सिंह (22), अखिलेंद्र बहादुर (21), विनय सिंह (20) अपने रिश्तेदार संगम कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी लाहौरी नगर थाना कोतवाली सदर के साथ सोमवार को शारदा नगर गए थे। पुलिस ने बताया कि चारों साथी एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इनकी बाइक शारदा नहर पटरी पर गांव अटकोहना साइफन के पास भूसे से भरे डनलप में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मोनू सिंह, अखिलेंद्र बहादुर और संगम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नही पहने थे।
डनलप चालक कृष्ण कुमार निवासी गौरतारा भी जख्मी हो गया। तेज आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा और हादसे की सूचना मृतक के घर वालों को दी। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घर वाले कर रहे थे इंतजार, आई मौत की खबर
महेवागंज। अखलेंद्र, मोनू और विनय सरसवां से शाम चार बजे बाइक से लाहौरी नगर पहुंचे। यहां संगम उर्फ सोनू भी साथ हो लिया। बगैर हेलमेट पहने एक ही बाइक से चारों युवक टहलने निकल गए। संगम के बहनोई अमित और अखिलेंद्र सिंह के चचेरे भाई अजय ने बताया कि घर वालों को पता नही चला कि चारों लोग टहलने कहां जा रहे है। रात हुई तो बेचैनी बढ़ गई। घर वाले लौटने का इंतजार कर रहे थे। देर रात शारदानगर पुलिस का फोन आया। मौत की सूचना सुनकर घर वालों के होश उड़ गए। रिश्तेदार अमित ने बताया कि संगम एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नही है। उधर. पिता की मौत के बाद अखिलेन्द्र पर ही परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। वहीं मृतक मोनू के पिता नरेश के पास नाममात्र की जमीन है। मजदूरी कर गुजर बसर करते है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद