फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four Nepalese who fled Maharashtra after stealing jewellery were arrested in Lakhimpur Kheri

UP: महाराष्ट्र से चोरी कर भागे चार नेपाली नागरिक लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार, 86 लाख रुपये के आभूषण बरामद

Tue, 11 Nov 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 05:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर में ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले चार नेपाली नागरिक वहां से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर भाग आए। लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी  ने चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  

विज्ञापन
Four Nepalese who fled Maharashtra after stealing jewellery were arrested in Lakhimpur Kheri
एसएसपी की गिरफ्त में आरोपी नेपाली नागरिक - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर की एक दुकान से करीब 617 ग्राम सोने और 781 ग्राम चांदी के आभूषणों की चोरी कर भागे चार नेपाली नागरिकों को लखीमपुर खीरी में एसएसबी ने गौरीफंटा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बरामद माल की कीमत करीब 86 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए चारों नेपाली नागरिकों को बरामद सामान सहित गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


एसएसबी 39वीं वाहिनी पलिया के सेकेंड कमांडेट माधव चंद्र घोष ने बताया कि उनके नेतृत्व में डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार सिंह और सहायक कमांडेंट विशन दास गुप्ता, गौरीफंटा आउटपोस्ट  एसएसबी के एसआई राजवीर सिंह नेगी सोमवार को जवानों के साथ बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी शाम करीब साढ़े सात बजे चार नेपाली युवकों के संदिग्ध होने पर उनकी सघन तलाशी ली गई। 
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात व कुछ नकदी और चार मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम-पते बताए। 

ये आरोपी पकड़े गए 
- दीपक नरसिंह और भुवन सिंह निवासी वार्ड 5 गांव पालिका बिजोरिया जिला सुर्खेत नेपाल
- जीवन कुमार थारु निवासी घोड़ाघोड़ी वार्ड दो जिला कैलाली नेपाल 
- खेमराज कुलपति देवकोटा निवासी वार्ड तीन बलिया, कैलाली नेपाल 

पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि वे महाराष्ट्र के पालघर में एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करते थे। जहां से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लाए हैं। आरोपियों को चौकी पर लाया गया। बरामद सोने-चांदी के जेवरातों की कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई गई है। एसएसबी ने पकड़े गए चारों नेपाली नागरिकों को चोरी के माल सहित गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed