फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four arrested with Ajna cards worth 84 lakhs

Lakhimpur Kheri News: 84 लाख के अजना कार्ड सहित चार गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with Ajna cards worth 84 lakhs
पकड़े गए आरोपी-संवाद
मैगलगंज (खीरी)। अजना कार्ड चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से 85 लाख रुपये के कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मैगलगंज क्षेत्र के हैरमखेड़ा गांव में एयरटेल का टॉवर लगा था। इसके गार्ड ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि टॉवर से अजना कार्ड चोरी हो गए हैं। इस पर मैगलगंज पुलिस सक्रिय हुई। मंगलवार की रात रहजनियां गांव के निकट एक स्विफ्ट कार सहित चार लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से सात अजना कार्ड बरामद हुए हैं। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 84 लाख रुपए बताई गई है।

पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान 51,400 नकद, एक स्विफ्ट कार और छः मोबाइल बरामद हुए हैं। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम प्रेमचंद सिंह निवासी ग्राम कपासी थाना सिकंदरामऊ जिला हाथरस, नेकराम निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना अमवांपुर जिला कासगंज, मुकेश निवासी ग्राम जावतीपुर थाना व जिला कासगंज, कृष्णवीर निवासी ग्राम रामपुरिया थाना व जिला कासगंज बताया है। इनके अलावा एक आरोपी मौके से भाग गया। भागे हुए आरोपी का नाम भीखम सिंह निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना अमवांपुर जिला कासगंज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed