{"_id":"6a93272e305e57f07c094848","slug":"four-armed-bike-borne-criminals-looted-goods-worth-lakhs-from-a-jeweler-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183647-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने सराफ से लाखों का सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने सराफ से लाखों का सामान लूटा
Sun, 30 Aug 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
पसगवां (खीरी)। मुल्लापुर-मुनफ्फरपुर मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने सराफ पिता-पुत्र से असलहे के बल पर लूट की। बदमाश नकदी, जेवर, दो मोबाइल और बैग लेकर मुल्लापुर की ओर भाग गए।
पसगवां निवासी लक्ष्मीशंकर सोनी अपने पुत्र विशाल सोनी के साथ ग्राम मल्लापुर में सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मुजफ्फरपुर-मल्लापुर मार्ग पर रमाकांत मिश्र के खेत के पास पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।
बदमाशों ने असलहा दिखाकर बैग छीन लिया। लक्ष्मीशंकर सोनी के मुताबिक, बैग में दुकान की 66,500 रुपये की नकदी, गिरवी रखा एक सोने का मांग टीका, दो जोड़ी चांदी की पायल और दो मोबाइल फोन थे। बदमाश बैग लेकर मुल्लापुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात से पहले बदमाश मुल्लापुर स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास बैठे थे। लक्ष्मीशंकर सोनी के दुकान बंद कर बेटे के साथ निकलने पर बदमाशों ने पीछा किया और सुनसान जगह देखकर वारदात की। पिता-पुत्र रोज इसी रास्ते से घर लौटते थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीमें लगी हैं।