फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found in Dudhwa tiger cub's body

दुधवा में मिला बाघ के शावक का शव

Mon, 04 Jan 2016 10:00 PM IST
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 04 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 Found in Dudhwa tiger cub's body
दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र के किशनपुर रेंज में झादी ताल के पास बाघ के एक शावक का आधा सड़ा हुआ शव मिला है। अफसरों के मुताबिक शावक की उम्र लगभग एक साल है। शव की हालत देखकर लग रहा है कि उसकी मौत 48 घंटे पहले हुई होगी। अफसरों के मुताबिक मौके पर दूसरे बाघ के पंजे के निशान मिलने से अनुुमान है कि उसे किसी वयस्क नर बाघ ने मारा है। मौत का कारण जानने को शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को किशनपुर जंगल से सटे भीरा रेंज के गन्ने के खेत में रविवार को एक व्यस्क बाघ का शव मिलने के बाद अगले दिन एक शावक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर  सेंक्चुरी क्षेत्र में झादी ताल के निकट बने मचान नंबर एक के पास सुबह पेट्रोलिंग दस्ते ने एक स्थान पर घास के दबी होने और वहां संघर्ष के निशान मिलने के बाद जब करीब से देखा तो कुछ दूरी पर एक शावक का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों के मुताबिक, बाघ शावक के पिछले  हिस्से का मांस गायब और सड़ा हुआ था। उसका पिछला पैर भी शरीर से अलग हुआ पड़ा था। दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक पीपी सिंह ने बाघ शावक का शव मिलने की पुष्टि  करते हुए बताया कि वह एक कार्यशाला के सिलसिले में जिले से बाहर हैं, शावक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने फोटो और वीडियो मंगाकर देखे हैं, वहीं वार्डेन कल्पनाथ और रेंजर रामबरन यादव से बात भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि शावक की मौत किसी नर बाघ के हमले में हुई है।  इसके अलावा मौत के दूसरे कारण जानने के लिए शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed