फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former Union Minister of State for Home Affairs inaugurated the open gym

Lakhimpur Kheri News: ओपन जिम का पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister of State for Home Affairs inaugurated the open gym
संपूर्णानगर में जिम का बच्चों संग उद्घाटन करते पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र। संवाद
संपूर्णानगर। पूर्व सांसद व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को कस्बा के पब्लिक इंटर काॅलेज में पहुंचकर ओपन जिम का लोकार्पण किया। खेल मैदान में पहुंचे पूर्व सांसद का प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत किया। परिचय लेने के दौरान उन्होंने एक छोटी छात्रा के हाथों फीता कटवाकर जिम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद उन्होंने संपूर्णानगर के खीरी, पीलीभीत सहकारी संघ के पेट्रोल पंप पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान किसान सहकारी चीनी मिल के एक कर्मी ने पहुंचकर अपनी समस्या उनके सामने रखी। कहा कि चीनी मिल की तरफ से जबरदस्ती ठेके में काम न करने का शपथपत्र मांगा जा रहा है और न देने पर भीतर काम के लिए जाने नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से फोन पर वार्ता कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। वहीं पर सेमरी के प्रधान प्रतिनिधि कंवरजीत सिंह बिंदर ने क्षेत्र के लेखपाल अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान काॅलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड, शिव कुमार मंटू, ऋषिकेश सिंह, इंद्रजीत सूरी, प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका हरविंदर कौर, दीपक तलवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अजय मिश्र टेनी के संपूर्णानगर पहुंचने पर उनके जनता दरबार व ओपन जिम के उद्घाटन के दौरान मंडल अध्यक्ष समेत कोई भी उनकी टीम का सदस्य नहीं दिखा। कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर नहीं पहुंचे, जिसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed