फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former Rajya Sabha member of BJP sitting on dharna against police...SP office told police station

Lakhimpur Kheri News: पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य...थाने को बताया सपा कार्यालय

Mon, 02 Dec 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Former Rajya Sabha member of BJP sitting on dharna against police...SP office told police station
थाने के सामने धरने पर बैठे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर। सोशल मीडिया
मितौली। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में मितौली से सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर मितौली थाने पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मितौली थाना को सपा का कार्यालय बताते हुए पुलिस पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के धरने पर बैठने की जानकारी होने पर विधायक गोला अमन गिरि, विधायक कस्ता सौरभ सिंह साेनू व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इससे राजनैतिक हलचल बढ़ गई। काफी देर तक हंगामा चला। सपा के पूर्व विधायक के भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मितौली कस्बे में शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसी को लेकर रविवार दोपहर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। वहां से वापस निकलते समय दोनों पक्ष आपस में फिर भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को थाने में बिठा लिया। इसी बात को लेकर मामला भड़क गया। पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए समर्थकों सहित थाने के गेट के पास ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम संतोष कुमार के समझाने पर वे नहीं माने। बाद में सीओ शमशेर बहादुर सिंह से वार्ता के बाद करीब 45 मिनट बाद धरना खत्म हुआ।इस बीच कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, गोला विधायक अमन गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मंत्री बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थाने में पहुंच गए थे।
भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप शुक्ला की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि शनिवार रात करीब 12 बजे गांव के ही विभू बाजपेई, शिव सागर बाजपेई, टानू बाजपेई और हनुमान बाजपेई ने अपने 20-25 साथियों के साथ उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसकी सूचना रात को ही पुलिस को दी गई थी।
रविवार दोपहर वह पुलिस को तहरीर देने थाने गए थे। करीब 45 मिनट बाद थाने से निकलने पर पूर्व सपा विधायक सुनील लाला के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे समेत अन्य आरोपियों ने उन्हें पीटा। जान से मारने की नीयत से तमंचा तान दिया। शोर सुनकर पुलिस के अलावा मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान दिनेश मास्टर आदि ने जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे सहित पांच नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ करीब विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
-----------
आरोप निराधार, फंसाया जा रहा
सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे ने बताया कि उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। उन्हें केवल राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनकी विपक्षियों से केवल बहस हुई है।

---
मामले की जानकारी होने के बाद थाने पहुंचा था। एसओ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पांच नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed