{"_id":"5a196e3b4f1c1b8d698bdc2e","slug":"former-nepalese-pm-nepalis-sharp-turn-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नेपाली पीएम ने नेपाली कांग्रेस पर किए तीखे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व नेपाली पीएम ने नेपाली कांग्रेस पर किए तीखे वार
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी (नेपाल)लख्ाीमपुर ख्ाीरी
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
- सभा में वाम गठबंधन की ही सरकार बनाने पर दिया जोर
धनगढ़ी में वाम गठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नेकपा एमाले अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल के विकास के लिए स्थायी सरकार का होना जरूरी है। नेकपा एमाले तथा माओवादी वाम गठबंधन होकर चुनाव लड़ रहे हैं, अब वाम गठबंधन ही स्थायी सरकार दे सकती है। साथ ही नेपाली कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री देउवा की बात पर कहा कि प्रधानमंत्री को ज्योतिष नहीं बनाता, बल्कि जनता चुनती है।
कैलाली जिले के मुख्यालय धनगढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेकपा एमाले अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल में विकास करने के लिए एक स्थिर तथा स्थायी सरकार का होना जरूरी है। सभा को संबोधित करते समय अधिकांश रूप से उन्होंने कांग्रेस पर ही प्रहार किए। अंत में वाम गठबंधन प्रत्याशी नारदमुनि राना को वोट देकर जिताने की भी जनता से अपील की। सभा में उनके साथ एमाले उपाध्यक्ष भीम रावल, माओवादी प्रदेश नम्बर सात के इंचार्ज व पूर्व मंत्री लेखराज भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।