फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MLA Arvind Giri had retired from politics

पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने लिया राजनीति से संन्यास

Fri, 03 Jul 2015 10:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Arvind Giri had retired from politics
बसपा से निष्कासन के तीसरे दिन पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने राजनीतिक जीवन से खुद को अलग करने की घोषण करते हुए संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले राजनीतिक जीवन की शुरुआत और आज के राजनीति परिदृश्य में काफी अंतर आ चुका है। ऐसे में वह खुद को राजनीति में समाहित नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह सेे राजनीति से अलग होकर अपने चाहने वालों के प्रति समाजसेवा के बल पर जीवन पर्यन्त कार्य करेंगे।
विज्ञापन

‘सपा छोड़ना राजनीति भूल’
पूर्व विधायक प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक जीवन की सपा को छोड़ना राजनीतिक भूल बताकर भावुक हो गए तो खुद को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का ऋणी बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने जातीय आधार पर नगण्य होने के बाद भी न सिर्फ टिकट दिया बल्कि आर्थिक स्थिति को समझते हुए विभिन्न रूपों में मदद की।
विज्ञापन

जितिन, रवि और बसपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस की सदस्यता दिलाने वाले पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा दिए गए सम्मान पर, राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा और बसपा में जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर बोला हमला
पूर्व विधायक अरविंद ने बसपा के नसीमुद्दीन पर हमला बोलते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि वह उन्हें हमेशा जुगुल किशोर से जोड़कर देखते रहे, जिसके वह उनके साथ नाइंसाफी करते रहे। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा का लगातार नुकसान कर रहे हैं।
अरविंद का राजनीतिक सफरनामा
1993 : छात्र जीवन से राजनीति में आए।
1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की।
1995 : रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने।
1996 : पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने।
2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष।
2002 : सपा से ही दूसरी बार विधायक बने।
2005 : सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया।
2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया।
2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार विधायक बने।
27 को धन्यवाद सभा में कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतेंगे
पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने के बाद भी कार्यकर्ताओं को न भूलने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके संघर्ष के दौरान कार्यकर्ताओं ने हमेशा साथ दिया। बसपा से निष्कासन के बाद लोगों ने खाना तक नहीं खाया। ऐसे कार्यकर्ताओं को पूरी बात न बताना अनुचित होगा, इसलिए 27 जून को गोला गोकर्णनाथ में धन्यवाद सभा में कार्यकर्ताओं को अपनी राजनीतिक जीवन छोडने की वजह बताऊंगा। उन्होंने सभी जाति धर्म के लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर धन्यवाद सभा में आने के लिए आहवान किया है।

बसपा ने यह लगाया था आरोप
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि बसपा सर्वसमाज लेकर चल रही है और दबे कुचले समाज में आत्मविश्वास पैदा कर रही है, जबकि अरविंद गिरि सर्वसमाज के भाईचारा को आघात पहुंचा रहे हैं, जिससे जिले के कार्यकर्ताओं को असुविधा हो रही है, इसलिए अरविंद गिरि को पार्टी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed