{"_id":"57654b454f1c1be53811d46f","slug":"former-member-of-the-state-commission-for-women-dr-benazir-expelled-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर कांग्रेस से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर कांग्रेस से निष्कासित
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर को कांग्रेस से निकाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी पार्टी सदस्यता निरस्त कर दी है। इसकी पुष्टि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर ने वास्तविकता छिपाकर 14 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। छानबीन में यह पता चला कि डॉ. बेनजीर उमर समाजवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यही नहीं पिछले दिनों समाजवादी पार्टी की बैठक में मौजूद रहीं। वहां उनके दोहरे चरित्र को लेकर कहासुनी और मारपीट भी हुई थी।
गलत तथ्यों के आधार पर कांग्रेस में घुसपैठ बनाने की डॉ. बेनजीर उमर की साजिश संबंधी मामले में खीरी जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी कांग्रेस की सदस्यता निरस्त कर दी है। अब उनका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है।