{"_id":"68068b56370b63ead8030a70","slug":"forest-workers-set-out-to-catch-the-tigress-sitting-on-elephants-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144046-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हथिनियों पर बैठकर बाघिन को पकड़ने निकले वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हथिनियों पर बैठकर बाघिन को पकड़ने निकले वनकर्मी
विज्ञापन
नदी के आसपास कांबिंग करती विशेषज्ञ टीम। संवाद
ममरी। प्रदेश शासन से अनुमति मिलने के बाद क्षेत्र के मूड़ा जवाहर गांव के समीप सरायन नदी की झाड़ी में छिपी हमलावर बाघिन को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।
बाघिन को बेहोश कर पकड़ने के लिए गठित टीमें चार पहिया, दो पहिया वाहनों और हथिनी डायना व सुलोचना पर सवार होकर नदी के आसपास कांबिंग कर रही हैं, लेकिन वन विभाग को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद टीमें डॉ. दयाशंकर, डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में कांबिंग कर रही है। डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने बताया, तीनों टीमें सुबह-शाम दोनों वक्त कांबिंग कर रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि बाघिन शीघ्र पकड़ी जाएगी। डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने रविवार की शाम मौके पर पहुंच कर चल रही कार्रवाई का बारीकी से निरीक्षण किया और रेंजर को जरूरी निर्देश दिए हैं।