फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest workers on elephants searched for tigers in sugarcane fields

Lakhimpur Kheri News: हथिनियों पर बैठकर वनकर्मियों ने गन्ने के खेत में की बाघ की तलाश

Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Forest workers on elephants searched for tigers in sugarcane fields
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा। स्रोत: वन विभाग
सम्पूर्णानगर। वन रेंज क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बाघ को पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद वनकर्मी चमेली और सुलोचना हथिनियों की मदद से उसकी तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गन्ने के खेत में जानवर की हलचल होने पर कोटेदार सुरेंद्र कुमार ने गांव निवासी स्वरूप सिंह के खेत में बाघ दिखने की सूचना वन रक्षक शमशेर सिंह को दी। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार टीम, दोनों हथिनियों और चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे। हथिनियों पर बैठकर वनकर्मियों ने गन्ने के खेत में बाघ की तलाश की। सूचना सही मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ अभियान शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि बाघ गन्ने के खेत में है। ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।
----
धान के खेत में बाघ ने नीलगाय का किया शिकार
ममरी। महेशपुर गांव के पास शनिवार शाम गन्ने के खेत में पहुंचे बाघ ने धान के खेत में नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला। रविवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने अधखाया शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव और अन्य वनकर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि की। उन्होंने महेशपुर, रामदीनपुर और त्रिलोकपुर के ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी। बताया कि जंगल पास होने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेंदुए ने घर में घुसकर कुत्ते को मारा, पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू

मझगईं। मजरा तिकोना फार्म में शनिवार तड़के तेंदुए ने घर में घुसकर मनप्रीत सिंह के पालतू कुत्ते को मार डाला। सूचना पर वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में तेंदुए के पैरों के निशान मिले। झोंपड़ी के पास तेंदुए की मौजूदगी की आशंका पर परिजनों की सुरक्षा के लिए चारों ओर जाल लगाया गया था। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास तेंदुए की गतिविधियां मिलने के कारण पिंजरा और कैमरा लगाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेंदुआ जल्द पिंजरे में कैद होगा। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। संवाद
---
खेत में सांप-नेवले की भिड़ंत, देखने जुटी भीड़

निघासन। लुधौरी गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में सांप और नेवले के बीच करीब 45 मिनट तक संघर्ष हुआ। भिड़ंत देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

सेमरा पुरवा मार्ग के पास चौधरी के गन्ने के खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को संघर्ष करते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेवला सांप की पूंछ की ओर से लगातार हमला कर रहा था, जबकि सांप फुफकारते हुए बचने की कोशिश करता रहा। नेवले के हमलों से बचने के लिए सांप ने गन्ने के तने पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संघर्ष जारी रहा। अंत में सांप घायल अवस्था में गन्ने के तने से लिपटा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, बाद में उसकी मौत हो गई। संवाद

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा। स्रोत: वन विभाग

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा। स्रोत: वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed