{"_id":"6ab1757c6c34d8f98a00e450","slug":"forest-land-hurdle-from-sankata-devi-to-lalpur-ends-four-lane-road-cleared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-185627-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी से लालपुर तक वन भूमि की अड़चन खत्म, फोरलेन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी से लालपुर तक वन भूमि की अड़चन खत्म, फोरलेन का रास्ता साफ
Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी चौराहे से लालपुर तिराहे तक फोरलेन निर्माण में आ रही वन भूमि की अड़चन अब खत्म हो गई है। केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है।
अब पीडब्ल्यूडी को वन विभाग के खाते में 47.50 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। तत्कालीन सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयास से 32 करोड़ रुपये में इस परियोजना को स्वीकृति मिली थी।
बजट मिलने के बाद भूमि पूजन भी कर दिया गया था। इसी बीच वन विभाग ने फोरलेन में कुछ हिस्सा अपनी भूमि का बताते हुए आपत्ति लगा दी। इससे निर्माण कार्य अटक गया था।
विज्ञापन
वन विभाग ने सड़क निर्माण से प्रभावित वन भूमि के बदले दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने की शर्त रखी थी। इसके बाद प्रशासन ने मोहम्मदी तहसील के शंकरपुर राजा गांव में 1.845 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को देने की प्रक्रिया शुरू की। मामला केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंचा। अब मंत्रालय से सड़क निर्माण की अनुमति मिल गई है।
डीएफओ तापस मिहिर ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर 47.50 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा है। इस धनराशि से जमीन और पौधरोपण से संबंधित कार्य किए जाने हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से रकम जमा किए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
फोरलेन बनने से संकटा देवी चौराहे से लालपुर तिराहे तक यातायात को राहत मिलेगी। शहर के इस प्रमुख मार्ग की सड़क क्षमता बढ़ने से आवागमन भी सुगम होगा।