फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department is searching for anarchic elements

Lakhimpur Kheri News: अराजक तत्वों को खोज रहा वन विभाग

Fri, 27 Jun 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Forest department is searching for anarchic elements
लखीमपुर खीरी। धौरहरा वन रेंज के बबुरी भट्ठे पर ईंटों से किए गए हमले में घायल हुए तेंदुए की मौत के मामले में केस दर्ज करने के बाद वन विभाग ने अराजक तत्वों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब बबुरी भट्ठे पर युवक मिहीलाल पर तेंदुए ने हमला किया तो एक तरफ मिहीलाल अपनी जान बचाने के लिए उससे भिड़ गया था। वहीं बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने तेंदुए पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए थे।
विज्ञापन

ईंटों के इन्हीं प्रहारों से आई चोटों के कारण तेंदुए की मौत हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हुई है।
इसमें अब यह पड़ताल की जा रही है कि भीड़ में वह कौन अराजक तत्व थे, जिनकी मंशा मिहीलाल की रक्षा के लिए तेंदुए पर ईंट चलाना नहीं थी, बल्कि उन्होंने इरादतन तेंदुए पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की बफर जोन के डीडी शौरीष सहाय ने बताया कि जो घटना हुई उसमें प्रथम दृष्टया तो आत्मरक्षा के लिए तेंदुए पर हमला हुआ, लेकिन हमला करने वाली भीड़ ज्यादा थी। इसमें इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं भीड़ में कुछ ऐसे लोग तो शामिल नहीं थे, जिनका मिहीलाल से काेई वास्ता नहीं था।

क्योंकि हमला मिहीलाल को ही बचाने के लिए किया गया बताया जा रहा है, इस कारण पूरे मामले की तह तक जाना आवश्यक है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed