फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department did not catch crocodile, villagers panic

Lakhimpur Kheri News: वन विभाग ने नहीं पकड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 15 Jul 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Forest department did not catch crocodile, villagers panic
फोटो- नकहा क्षेत्र के जहदी (सकेथू) गांव में इसी पानी में मगरमच्छ अभी तक रह रहा है।
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद नकहा क्षेत्र के जहदी (सकेथू) गांव में बाढ़ का पानी भले ही कम हो गय लेकिन ग्रामीण मगरमच्छ के हमला करने की दहशत में रह रहे हैं।
विज्ञापन

12 जुलाई की दोपहर बाढ़ के पानी में बहकर आए मगरमच्छ ने गांव किनारे 13 साल के कुलदीप को दबोच लिया और नाले में ले गया। हाथ चबाकर उसकी जान ले ली थी। कुलदीप की जान चली जाने के बाद भी वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए। मगरमच्छ अभी तक नाले के आसपास पानी में रह रहा है।
विज्ञापन

साकेथू ग्राम पंचायत के माजरा जहदी के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। मझरा आने-जाने का एकमात्र रास्ता सुकेथू होकर है। जिसमें रास्ते में नाला पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप (13) पुत्र रामधर नाले को पार करके जानवरों को चारा देने गया था। वापसी करते समय मगरमच्छ ने उसे अपना निवाला बनाने को पैर पकड़कर घसीट ले गया था, गांव के लोगों ने मगरमच्छ के पीछे कुलदीप को बचाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ कुलदीप को दबोचकर नाले में ले गया था। बाद में कुलदीप की मौत हो गई थी। कुलदीप की मां रामरानी ने बताया कि बेटे की जान चली गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी पूछने तक नहीं आए। मगरमच्छ अभी तक नहीं पकड़ा गया है। आज तक वन विभाग की तरफ से कोई भी कर्मचारी नहीं आया है।

उधर राजस्व की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची है। जहदी गांव के लोगों के घरों में भरा पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन खाना बनाने के लिए छतों पर रहने को मजबूर हैं। बारिश में कीड़ों में सांप, बिच्छू जैसे जहरीले कीटों से बराबर भय बना रहता है।

फोटो- नकहा क्षेत्र के जहदी (सकेथू) गांव में इसी पानी में मगरमच्छ अभी तक रह रहा है।

फोटो- नकहा क्षेत्र के जहदी (सकेथू) गांव में इसी पानी में मगरमच्छ अभी तक रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed