{"_id":"67ddb2cb0a5f6e9589072be4","slug":"foreign-nationals-from-18-countries-camped-in-kailali-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-141733-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 18 देशों के विदेशी नागरिकों ने कैलाली जंगल में जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 18 देशों के विदेशी नागरिकों ने कैलाली जंगल में जमाया डेरा
विज्ञापन
धनगढ़ी के कैलाली जिले के जंगल में डेरा डाले विदेशी नागरिक। संवाद
धनगढ़ी। कैलाली जिले में बगैर अनुमति के घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के सिमली जंगल में एक हफ्ते से रेन्वो फैमिली गैदरिंग नामक संस्था में शामिल भारत, चीन, जापान समेत करीब 18 देशों के डेढ़ सौ विदेशी नागरिक डेरा जमाए हुए हैं।
अर्धनग्न होकर जंगल में जमावड़ा लगाए जाने की शिकायत पर कैलाली डीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जगह को 24 घंटे में छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दिया है। निर्देश का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बताया गया है सिमली जंगल में बीते एक सप्ताह से भारत, चीन, जापान, रसिया, नीदरलैंड, इजराइल, यूके, स्विजरलैंड, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, ताइवान, ग्रीस, टर्की समेत करीब 18 देशों के डेढ़ सौ नागरिक बगैर किसी अनुमति के जंगल में घुस गए और यहां डेरा जमाया हुआ है। उक्त विदेशी नागरिक किसी संस्था के हैं।
विज्ञापन
अस्वाभाविक गतिविधि किए जाने से आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को कैलाली डीएम गोगन बहादुर हमाल ने पुलिस प्रशासन के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने विदेशी नागरिकों से वार्ता की और सभी को यह स्थान 24 घंटे में खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
बताया गया है कि डीएम के निरीक्षण के दौरान उक्त समूह के युवक व युवतियों ने डीएम से कहा कि वह लोग नेचर लवर हैं, जो कि विश्व के कई देशों में इसी प्रकार रुककर आए हैं। इससे पूर्व भी नेपाल के जिला आछाम में स्थित रामारोशन ताल क्षेत्र में भी विदेशी नागरिकों ने बगैर नेपाल सरकार व प्रशासन की अनुमति लिए प्रवेश कर डेरा डाला था। जिसके बाद वहां के प्रशासन ने उन्हें खदेड़ा भी था।