{"_id":"f2ff3ab90205d6db70a662e1e0d35312","slug":"for-specific-tasks-women-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट कार्यों के लिए महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट कार्यों के लिए महिलाएं सम्मानित
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सौजन्या संस्था ने अपनी स्थापना के दस साल पूरे होने पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं और महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक उत्कर्ष वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमशंकर अग्रवाल मौजूद रहे।
सौजन्या के वार्षिकोत्सव के मौके पर महिला सदस्यों ने ‘हमारे बुजुर्ग हमारी थाती’ नाटक पेश किया। यह नाटक अवकाश प्राप्त सीनियर्स और परिवार के साथ रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता की ज्वलंत समस्या पर आधारित है। नृत्य कव्वाली और संदेशपरक कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘मोबाइल मित्र’ सदस्यों पूर्णिमा मिश्र और ऊषा बुधवार ने निर्देशित किया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक को संस्था की सदस्य गुरजीत अजमानी ने पुरस्कृत किया। पूरा कार्यक्रम सौजन्या संस्था के 25 सदस्यों की टीम ने आयोजित किया।
संस्था की गतिविधियों और कार्यों पर यज्ञदत्त मिश्र, राममोहन गुप्त, क्षमा टंडन, अनिल शुक्ला, पूनम आगा, और कवंलजीत चावला ने अपने विचार रखे। संस्था की अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने संस्था की सर्वाधिक समर्पित पदाधिकारी सुनीता निगम को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार 2015 का पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि विधायक उत्कर्ष वर्मा ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शरद गुप्त, चाइल्ड लाइन से डॉ. धूरिया, माया सेठ, मीता गर्ग, राजीव त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला, आर्येंद्र पाल सिंह, शम्मी खुराना, उमा पितरिया, हरजीत अजमानी, मदन अग्रवाल, अनीता गुप्ता, सुनीता निगम, अर्चना सिंह, नीलम सिंह, सुधा वर्मा, किरन, संगीता बंसल आदि मौजूद रहे।