{"_id":"5b5a6e15cbfde98d47a1e39c13f7af15","slug":"for-admission-to-colleges-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 11 Jul 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराजदत्त (वाईडी) महाविद्यालय और आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही। वाईडी कॉलेज में प्रवेश के लिए बनाए गए 14 काउंटरों पर अभिलेखों की जांच की गई और काउंसिलिंग के बाद उनकी फीस जमा की गई।
वाईडी कॉलेज में छात्रों से ज्यादा छात्राओं की भीड़ रही। तमाम छात्राएं कॉलेज परिसर में ही अपने अभिलेख दुरुस्त करती दिखीं। प्रवेशार्थियों की भीड़ ज्यादा होने के कारण तमाम छात्राएं घास के मैदान पर अपने अभिलेख ठीक करने में जुटी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रवेश काउंटरों पर रही। इन काउंटरों पर सुबह से लंबी-लंबी कतार लगी रहीं।
उधर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्रवेश फार्मों की बिक्री जारी रही। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मैरिट लिस्ट देखकर प्रवेश फार्म खरीदे। वाईडी कॉलेज में प्रवेश को लेकर जबरदस्त मारामारी मची हुई है। फीस के लिए बैंक ड्राफ्ट बनवाने के लिए बैंकों में भी भारी भीड़ रही।