{"_id":"57852c084f1c1b081b13dfd5","slug":"floods-in-the-district-s-goal-of-planting-done-the-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाढ़ ने पौधरोपण के लक्ष्य का गणित बिगाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाढ़ ने पौधरोपण के लक्ष्य का गणित बिगाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
plant
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 स्थलों पर नहीं हो पाया पौधरोपण, लक्ष्य से कम लगे 69032 पौधे
24 घंटे में जिले में लगाए गए कुल 11 लाख 63 हजार 218 पौधे
बाढ़ के पानी ने जिले में पौधरोपण के लक्ष्य का गणित बिगाड़ दिया। पौधरोपण के लिए निर्धारित 119 स्थलों में से 15 स्थलों पर बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से जिला निर्धारित लक्ष्य से 69032 पौधों से पीछे छूट गया। जिले के उत्तर खीरी वन प्रभाग और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कुल 12 लाख 32 हजार दो सौ पचास पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यहां 104 स्थलों पर कुल11 लाख 63 हजार 218 पौधे ही लग पाए।
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें खीरी जिले के लिए 12 लाख 32 हजार दो सौ पचास पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसमें उत्तर खीरी वन प्रभाग में 72 स्थलों पर 751625 पौधे लगने थे। इसके सापेक्ष यहां 59 स्थलों पर केवल 6 लाख 11 हजार 925 पौधे लग पाए। 13 स्थलों पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण वहां पौधरोपण नहीं हो पाया। इसी तरह दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 47 स्थलों पर कुल 480625 पौधे लगाए जाने थे। इनमें से दो स्थलों पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण कुल 45 स्थलों पर कुल चार लाख इक्यावन हजार दो सौ 93 पौधे लगाए जा सके।
जिले में पौधरोपण की स्थिति
पौधरोपण का लक्ष्य 1232250
पौधरोपण के लिए चयनित स्थल 119
स्थलों पर हुुआ पौधरोपण 104
उत्तर खीरी वन प्रभाग में पौधरोपण 611925
दक्षिण खीरी वन प्रभाग में पौधरोपण 451293
कुल पौधरोपण 1163218
लक्ष्य से कम रहे पौधे 69032
रेंज वार पौधरोपण की स्थिति
धौरहरा 175000
नार्थ निघासन 99750
साउथ निघासन 67550
मझगईं 99000
पलिया 157125
संपूर्णानगर 13500
गोला 151600
मोहम्मदी 165750
मैलानी 25125
भीरा 39250
शारदानगर 63318
मैगलगंज 6250
कई स्तरों पर हुई पौधरोपण की निगरानी
पौधरोपण कार्यक्रम में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ के अलावा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण कर पौधरोपण की स्थिति का जायजा लेते रहे। मंडलीय वन संरक्षक और नोडल अधिकारी रेनू सिंह ने लगातार दो दिन जिले में रहकार पौधरोपण का जायजा लिया। मुंबई से गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड की ओर से आई टीम ने जिले में पौधरोपण देखा। इनके अलावा स्थानीय स्तर पर भी आडीटर और निष्पक्ष गवाह पौधरोपण की निगरानी के लिए तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे के अंदर 104 स्थलों पर कुल 1163218 पौधे रोपित किए गए। उत्तर खीरी वन प्रभाग में 13 स्थलों पर और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के दो स्थलो शाहपुर और बरुआ में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण पौधरोपण नहीं हो सका है। जिले पौधरोपण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ हुआ है। अब इन पौधों की सुरक्षा का ध्यान रखने की रणनीति बनाई जा रही है।
-संजय विस्वाल, डीएफओ/ नोडल अधिकारी, पौधरोपण