फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood water in houses, rain on top, where should flood victims go

Lakhimpur Kheri News: घरों में बाढ़ का पानी, ऊपर से बरसात, कहां जाएं बाढ़ पीड़ित

Tue, 16 Jul 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Flood water in houses, rain on top, where should flood victims go
निघासन। तराई क्षेत्र के घरों में अब भी बाढ़ का पानी भरा है। बाढ़ से बचने के लिए पीड़ित ऊंचे स्थान पर सड़क किनारे तिरपाल आदि डालकर रह रहे हैं। हालत यह है कि बारिश में छाता लगाकर खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई तो ऊंचे स्थानों पर खुले में रह रहे बाढ़ पीड़ित परेशान हो गए। बारिश शुरू हुई तो देवीदीन पुरवा में सड़क किनारे रह रही महिला ने छाता लगाकर खाना बनाया। पानी से लकड़ियां भीग जाने के कारण उनसे धुंआ उठ रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद वह चूल्हा जला पाईं। सड़क किनारे जानवरों को खिलाने के लिए भूसा रखा था। बरसात होने के कारण भूसे को तिरपाल से बचाना पड़ा। बस्तीपुरवा, बरोठा और कुर्मिनपुरवा में अब भी पानी भरा है। निघासन-अदलाबाद मार्ग और कटी बगिया के पास पानी चल रहा है।
विज्ञापन




गंदगी और दुर्गंध से परेशान हैं बाढ़ पीड़ित
निघासन। बाढ़ का पानी मदनापुर, लालबोझी, रानीगंज, खमरिया, झौआपुरवा, पुरैना, जीतपुरवा, गौढ़ी पुरवा, चंदन पुरवा, तमोलिन पुरवा आदि गांवों में कम हुआ है, लेकिन कीचड़ होने के कारण उसमें से दुर्गंध निकल रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कई मवेशी बीमार, नहीं हो पा रहा इलाज
मंझली पुरवा में रमेश और महेश की एक-एक गाय और ओमकार की एक भैंस बीमार है। रमेश ने बताया कि टोलफ्री नंबर पर बात की थी। तीन दिन हो गए, अब तक वह नहीं पहुंचे हैं।




तेज धार में डूब गए तीन मवेशी
अदलाबाद में चारों तरफ और गांव के अंदर पानी होने के कारण सिमटा यादव अपने तीन मवेशियों को लेकर बस्तीपुरवा स्थित पुलिया के पास लेकर आए थे। चारा आदि नहीं मिल रहा था। इसलिए वह सूखे स्थान पर पुलिया के पास पानी पीने के लिए एक भैंस और दो पड़ियों को पिलाने लाए थे, तीनों पानी की तेज धार में बह गईं। दो की डूबने से मौत हो गई। एक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed