फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flight of dreams becomes punishment, young man imprisoned in Dubai

Lakhimpur Kheri News: सपनों की उड़ान बनी सजा, दुबई की जेल में बंद युवक

Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flight of dreams becomes punishment, young man imprisoned in Dubai
पलिया तहसील में एसडीएम को अपनी व्यथा सुनता परिवार।  संवाद
पलियाकलां (खीरी) । बेहतर भविष्य और परिवार की गरीबी दूर करने का सपना लेकर दुबई गया पलिया का एक युवक आज वहां की जेल में बंद है। बीते एक साल से परिवार उसकी एक झलक के लिए तरस रहा है। बूढ़े मां-बाप की आंखें बेटे की राह देखते-देखते नम हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला माहिगीरान प्रथम निवासी ऐनुल हक पुत्र इसराइल हक ने बताया कि उनके भाई जियाउल हक को गोरखपुर के एक एजेंट के जरिये 25 मार्च, 2025 को दुबई भेजा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा कमाकर घर संभालेगा, लेकिन वहां पहुंचते ही हालात बदल गए। न तय वेतन मिला, न समय पर खाना। जब उसने काम छोड़ने की बात कही तो मालिकों ने उसे डराया-धमकाया और झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया, तब से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन

घर में बीमार पिता और पूरा परिवार बेटे की सलामती को लेकर डरा हुआ है। मां हर वक्त दरवाजे पर नजरें टिकाए रहती हैं। एजेंट भी अब कोई मदद नहीं कर रहे, जिससे परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन तहसील पहुंचे और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में मंत्रालय और दूतावास से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed