फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five vehicles, including a roadways bus, failed the fitness test

Lakhimpur Kheri News: फिटनेस जांच में रोडवेज बस समेत पांच वाहन फेल

Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles, including a roadways bus, failed the fitness test
लखीमपुर खीरी। फिटनेस जांच शिविर में बुधवार को 34 वाहन जांच के लिए बुलाए गए। इनमें 29 की फिटनेस जांच पूरी कर प्रमाणित किया गया, जबकि रोडवेज बस समेत पांच वाहनों में तकनीकी खामियां मिलने पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। इन वाहनों की शुक्रवार को दोबारा फिटनेस जांच होगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय कार्यालय के पास हाईवे पर बुधवार को आरआई संजय सिंह ने वाहनों की फिटनेस जांच की। एक रोडवेज बस में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग (वीएलटी) डिवाइस नहीं मिला। यात्री और ऑल इंडिया वाहनों में यह डिवाइस अनिवार्य है। बस के फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं नहीं थीं और दो के बजाय एक फायर सिलिंडर मिला।
विज्ञापन

दूसरी निजी बस का फर्श टूटा था, जिस पर टूटे हिस्से में एक होली की पत्ती रखी मिली। एक अन्य बस में रेडियम पट्टी समेत कई सुरक्षा मानकों की कमी मिली। मैजिक वाहन का दाहिना टायर अत्यधिक घिसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई संजय सिंह ने इन वाहनों की फिटनेस करने से इन्कार कर वाहन स्वामियों को कमियां दूर कर दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानक पूरे करने वाले वाहनों को ही फिटनेस प्रमाणपत्र मिलेगा।

----------------
स्थायी नियुक्ति न होने से रोज नहीं होती जांच
वाहनों की फिटनेस जांच आरआई की जिम्मेदारी है, लेकिन एक साल से आरटीओ कार्यालय में आरआई की स्थायी नियुक्ति नहीं है। सीतापुर के आरआई संजय सिंह के पास खीरी का चार्ज है। वह सप्ताह में तीन दिन ही फिटनेस जांच के लिए यहां आते हैं। स्थायी नियुक्ति न होने से रोजाना जांच नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed