{"_id":"613e3dfe8ebc3ef9751a54e7","slug":"five-traders-honored-in-the-oath-taking-of-traders-lakhimpur-news-bly4593090107","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के शपथ ग्रहण में पांच व्यापारी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के शपथ ग्रहण में पांच व्यापारी हुए सम्मानित
विज्ञापन
शपथ लेते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। व्यापारियों एवं उद्यमियों के संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक होटल में किया, जिसमें व्यापारी नंदकिशोर अग्रवाल, सर्राफ रमेश चंद्र गुप्ता, वासिफ खान, विनोद पुरी और दिलीप गुप्ता को व्यापारी भूषण सम्मान से नवाजा गया।
संगठन की जिला, नगर व युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में जिलाध्यक्ष धर्मचंद जैन, जिला महामंत्री युवराज शेखर, जिला कोषाध्यक्ष धीरज मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजकमल गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष राहुल माथुर और युवा कार्यकारिणी से युवा अध्यक्ष लक्ष्य ग्रेवाल, युवा महामंत्री शुभम गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, युवा कोषाध्यक्ष मनोज लालवानी समेत सभी इकाइयों के जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री संदीप बंसल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन हर परेशानी में हर व्यापारी के साथ हर मौके पर खड़ा दिखाई देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। जिला महामंत्री युवराज शेखर ने बताया कि अब नई टीम के गठन के बाद व्यापार मंडल को एक नई ऊर्जा और एक नया जोश मिला है, जो जल्द ही व्यापारियों के हितों और उत्थान में नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार चोपड़ा, उपाध्यक्ष चेतन शेखर, केवल कृष्ण गुलाटी, रणजीत सिंह छाबड़ा, अजय मिश्रा, अनिल अग्रवाल, अनंत पाल सिंह मौजूद रहे।