फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five thousand water Sachets seized

पांच हजार पानी के  पाउच जब्त किए

Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Five thousand water Sachets seized
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
निरीक्षण में गंदगी मिलने पर एक पेठा फैक्ट्री बंद कराई
डेयरी और बेकरी पर भी छापे, दूध के नमूने भरे

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने अभियान चलाकर पांच हजार पानी के पाउच जब्त किए हैं, जिससे दुकानदारों में खलबली हैै। पेठा बनाने वाली कई फैक्ट्रियों पर छापामारी की गई, जिसमें गंदगी और कीड़े पाए जाने पर टीम ने शिवालापुरवा स्थित एक फैक्ट्री में पेठा निर्माण बंद करा दिया। इसके अलावा डेयरी और बेकरी पर छापे मारकर दूध के नमूने भरे। सुधार के लिए दुकानदारों को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे। 

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ने बृहस्पतिवार को सबसे पहले गढ़ी रोड शिवालापुरवा स्थित पंकज गुप्ता की पेठा फैक्ट्री पर छापा मारा गया, जहां गंदगी की भरमार मिली। कढ़ाई में मरे चीटें पड़े थे। गंदगी में ही पेठा बनाया जा रहा था, जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए अभिहित अधिकारी ने सुधार करने तक फैक्ट्री को बंद करा दिया। रानी पद्मावती कॉलोनी स्थित पेठा फैक्ट्री, चंदीपुरम गढ़ी रोड स्थित पेठा फैक्ट्री के निरीक्षण में गंदगी पाई गई। इमली चौराहा स्थित मझरा फार्म डेयरी पर भैंस के दूध का नमूना और मदर बेकरी के यहां से केक का नमूना लिया गया। किचन में गंदगी पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआरपी रोड पर टीम ने दूध के दो नमूने लिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह, आदित्य वर्मा, अनूप सिंह, कुलदीप दीक्षित, मनोज कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed