फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five sugar mills were taken away from Bajaj Sugar Mills for not paying farmers on time

Lakhimpur Kheri News: किसानों को समय पर भुगतान न करने पर बजाज चीनी मिल से पांच सेंटर छीने

Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Five sugar mills were taken away from Bajaj Sugar Mills for not paying farmers on time
लखीमपुर खीरी। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान न देने पर जिले की तीन बजाज चीनी मिलों से पांच गन्ना सेंटर छीन लिए गए। इससे मिल को करीब 24 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना कम मिलेगा। तीनों मिलों पर 406 करोड़ रुपये से अधिक गन्ने का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने यह कार्रवाई की है। गोला के दो, पलिया का एक और खंभारखेड़ा के दो सेंटर कम किए गए हैं। गोला मिल से उद्यानपुर व गढ़ा सेंटर को हटाया गया है। उद्यानपुर सेंटर कुंभी चीनी मिल से जोड़ा गया है, जबकि गढ़ा को गुलरिया चीनी से जोड़ा गया।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा चीनी मिल का ढखेरवा प्रथम व ढखेरवा द्वितीय सेंटर हटा। यह दोनों सेंटर बेलरायां चीनी मिलों को दिए गए हैं। पलिया चीनी मिल का भीरा सेंटर को छीनकर गुलरिया चीनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज के अलावा बेलरायां चीनी मिल के लुधौरी सेंटर को गुलरिया में शामिल गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि आरसी जारी होने, मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद भी जब भुगतान का रास्ता साफ नहीं हुआ तो गन्ना आयुक्त ने सेंटर कम कराए हैं। अगर फिर भी भुगतान में सुधार नहीं होता है तो आगे और बड़े फैसले लिए जाएंगे।
बजाज की गोला चीनी मिल के उद्यानपुर सेंटर का 3.27 लाख क्विंटल, गढ़ा सेंटर का 3.62 लाख क्विंटल, खंभारखेड़ा चीनी मिल के ढखेरवा प्रथम सेंटर का 3.42 लाख क्विंटल, ढखेरवा द्वितीय का 1.95 लाख क्विंटल व पलिया के भीरा सेंटर का 10.47 लाख क्विंटल गन्ना बजाज चीनी मिल से कटकर अब दूसरी चीनी मिलों को मिलेगा।
-----------------
सेंटर बदलने का कुछ किसानों ने जताया विरोध
-बजाज चीनी मिल के सेंटर कटने का कुछ किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को कई किसान जिला गन्ना अधिकारी के यहां पहुंचे। प्रार्थनापत्र देकर अपने सेंटर को बजाज चीनी मिल में रखने का अनुरोध किया। कहा कि बजाज चीनी मिल पास में है। गन्ना पहुंचाने में दिक्कतें नहीं होती हैं। अब जहां सेंटर गया है, वह 30 से 35 किलोमीटर दूर है।

---------------
एक नजर भुगतान पर (करोड़ में)

चीनी मिल- कुल खरीदा- भुगतान- बकाया- प्रतिशत
गोला- 506.82- 340.82- 166- 67.25
पलिया- 327.20- 187.83- 139.83- 57.26
खंभारखेड़ा- 346.10- 245.29- 100.81- 70.87
----
खंभारखेड़ा का 72, पलिया का 58.5 और गोला का 68 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। बैंक लिमिट होने से बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। शेष बकाया भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। पलिया मिल गेट एरिया का गन्ना काटे जाने से किसानों में रोष है।
सतीश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, बजाज मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed