फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five smugglers including turtles of special species arrested

विशेष प्रजाति के कछुए समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five smugglers including turtles of special species arrested
निघासन। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विशेष प्रजाति के एक कछुए समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह चकपुरवा नहर की पुलिया पर पुलिस ने तीन बाइकों पर सवार पांच युवकों को रोका तो इन लोगों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर पकड़ कर तलाशी ली गई तो पिट्ठू बैग से विशेष प्रजाति का एक कछुआ बरामद हुआ। इस पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उनके पास से पांच मोबाइल और तीन बाइक भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गईं। पांचों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में निघासन कोतवाली के गांव पचपेड़ा धर्मापुर निवासी मनीष कुमार, बंगलहा कुटी गांव का संजय लोध, पलिया कोतवाली के बलवंतापुर निवासी अंकित राठौर और मझगईं गांव के प्रियांशु राठौर और इमरान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed