{"_id":"69346da8a499932d4f0b9a85","slug":"five-people-injured-as-car-hits-tree-after-dozing-off-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162833-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झपकी आने पर पेड़ से टकराई कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झपकी आने पर पेड़ से टकराई कार, पांच लोग घायल
Sat, 06 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
भीरा। भीरा-बिजुआ मार्ग पर भानपुर स्थित बैंक के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित कार खड़ी बाइक में टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बरात से लौटते समय चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कन्नापुर निवासी राज मिस्त्री सर्वेश यादव बाइक किनारे खड़ी कर काम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी। कार में सवार राजकुमार, मुकेश निवासी खजुरिया थाना संपूर्णानगर तथा तीन अन्य युवक देवरिया जिले के बताए जा रहे हैं। सभी लोग मालपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को 108 एंबुलेंस से बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार करने के बाद सभी को डिस्चार्ज कराकर घर भेज दिया गया।