फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people, including two brothers, get life imprisonment for killing a history-sheeter

Lakhimpur Kheri News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में दो भाइयों समेत पांच को उम्रकैद

Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five people, including two brothers, get life imprisonment for killing a history-sheeter
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र के नैनापुर के मजरा खेसवाही में वर्ष 2010 में घर में हिस्ट्रीशीटर विक्रम जोशी की हत्या के मामले में जिला जज शिवकुमार सिंह ने दो भाइयों समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी पर 24-24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने से वसूल आधी रकम मृतक पक्ष को देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

28 अप्रैल 2010 को शाम 5:45 बजे विक्रम जोशी घर में बैठे थे। रंजिशन गिरधारी पासी ने अपने बेटों अवधेश और श्रीकृष्ण तथा परिवार के राजकिशोर, राकेश और कमलेश के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। गिरधारी ने तमंचे से दो गोलियां चलाईं। अन्य आरोपियों ने तलवार और लाठी से हमला कर विक्रम जोशी की हत्या कर दी। बीच-बचाव में विक्रम के रिश्तेदार अवधेश भी घायल हुए थे।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार विक्रम जोशी की गिरधारी पासी के परिवार से पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते हमला किया गया। सुनवाई के दौरान अवधेश, राजेश जोशी, इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर अमित सिंह और दरोगा धनीराम वर्मा समेत कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला जज शिवकुमार सिंह ने अवधेश, श्रीकृष्ण, राजकिशोर, राकेश और कमलेश को दोषी पाया और सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी गिरधारी पासी की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed