फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   five passengers injured after private sleeper bus overturned in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: लुधियाना से गोंडा जा रही निजी स्लीपर बस पलटी, पांच से अधिक यात्री घायल

Mon, 24 Apr 2023 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 02:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में सोमवार की सुबह निजी स्लीपर बस नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच से अधिक यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
five passengers injured after private sleeper bus overturned in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में पंजाब के लुधियाना से सवारियों को लेकर गोंडा जा रही प्राइवेट बस का टायर तिकोना फार्म के पास फट गया, जिसके बाद अनियंत्रित हुई बस रोड किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में पांच यात्री गंभीर घायल हुए हैं, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। मझगईं पीएचसी में घायलों को इलाज कराया गया।

विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना से गोंडा की सवारियों को लेकर एक प्राइवेट डबलडेकर बस निघासन की ओर जा रही थी। इस दौरान तिकोना फार्म के पास बस का अचानक से टायर फट गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में गिर गई। बस में करीब 60 सवारियां सवार थीं जिनमें चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला 

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह से यात्रियों को बस के अंदर से बाहर निकाला। कई यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

घटना में बलरामपुर गोंडा निवासी अनीता देवी, पारसराम, परशुराम, कृपाशंकर व जग्गी को काफी चोटें आईं हैं। जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगईं में इलाज कराया गया है। बाकी अन्य में भी कुछ लोग मामूली रूप से घायल थे जिनका इलाज हुआ है। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही और लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed