फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   six passengers and a bike

छह सवारियां और एक बाइक

Fri, 13 Nov 2015 10:58 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
six passengers and a bike
यातायात माह के तेरहवें दिन ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर बिना हेल्मेट और मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के चालान करने का कार्यक्रम रखा था, लेकिन यह कार्यक्रम तो नहीं हो सका। नतीजतन रोज की तरह लोगे बेधड़क होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। कहीं पुलिस चौकी के सामने ट्रिपल राइडिंग नजर आई तो कहीं पांच सवारी भी फर्राटा भरती दिखीं।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाहियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके सामने से ओवरलोड, ओवरहाइट और एक बाइक पार पांच-पांच लोग सवार होकर फर्राटा भरते रहते हैं और वह खड़े होकर तमाशा देखते रहते हैं। साथ ही सीमित संसाधनों का रोना भी रोते रहते हैं। हालांकि इस बाबत यातायात उपनिरीक्षक संजय सिंह कहते हैं कि ऐसा नहीं है। ट्रैफिक पुलिस सीमित संसाधनों के बाद भी कार्रवाई कर रही है। इसी माह तमाम चालान किए गए हैं। आज के कार्यक्रम न होने के पीछे कहते हैं कि त्योहार के कारण प्रोग्राम नहीं हो पा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। फिलहाल यातायात माह की धज्जियां उड़ाती हकीकत के कुछ पहलू बानगी के तौर पर यहां दिए जा रहे हैं। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट:
विज्ञापन

एसपी ने अखिलेश चौरसिया ने बताया कि ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस को नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोताही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पांच सवारियां भरती रहीं फर्राटा
भूपतिपुर स्थित गड़रिया चौराहा पर भी दिन भर बेखौफ होकर तीन से पांच बाइक सवार फर्राटा भरते रहे। यहां भी जमकर नियमों की अनदेखी हुई। नीमगांव पुलिस कभी भी यहां नियमों का पालन कराने नहीं आती। नतीजतन यातायात माह का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हाइवे पर बाइक पर छह सवार भरते रहे फर्राटा
उचौलिया कस्बा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित है। यातायात माह में नियमों की अनदेखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को यहां छह सवारियां, जिसमें पूरे परिवार समेत लोग बाइक से भैया दूज मनाने निकले। यहां कोई अभियान नहीं चलाया गया।
शहर में फर्राटा भरते रहे ट्रिपल राइडर
लखीमपुर के मौजी नसीरुद्दीन भवन के सामने अंबेडकर तिराहे से कचहरी की ओर जाते यह बाइक सवार तीन लोग फर्राटा भरते हुए नजर आए। हालांकि यहां से कुछ दूरी पर ही ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवान खड़े जूस पीते रहे।
चौकी के सामने उड़ती रहीं नियमों की धज्जियां
बिजुआ पुलिस चौकी के सामने से बगैर हेलमेट लगाए बाइक सवार चालक तीन और चार सवारियों को बिठाकर बेधड़क निकलते रहे। देर शाम को पुलिस ने कुछ वाहन चालकों को रोककर जरूर सचेत कर जागरूक किया, लेकिन उसका असर होता नहीं नजर आया।
सिकंद्राबाद में धड़ल्ले से हो रही नियमों की अनदेखी
पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के सामने से निकले रहे यह बाइक सवार इस बात का प्रमाण हैं कि यहां भी नियमों की अनदेखी हो रही है। वैसे भी यहां की पुलिस नियमों को लागू कराने में कम कागजी खानापूरी में अधिक लगी रहती है।

ट्रिपल राइडिंग पर है रोक
ट्रिपल राइडिंग के कारण दुर्घटनाएं होती है, जिसके कारण इस पर रोक है। इसका पालन कराने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सिविल और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिले भर में इसका पालन नहीं हो रहा है। लोगबाग दोपहिया वाहन पर तीन से चार सवारी लेकर सफर करने वाले न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरे मुसाफिरों को भी संकट में डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed