फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five killed in collision of cars, one injured

कारों की भिड़ंत में पांच की मौत, एक जख्मी

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पलियाकलां (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  पलियाकलां (खीरी)। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five killed in collision of cars, one injured
मौत - फोटो : अमर उजाला
- रिश्तेदारी से घर लौट रहा था मृतक परिवार
विज्ञापन

- इंज्वाय चला रहे कांग्रेसी नेता जख्मी, दिल्ली रेफर
- मरने वालों में एक महिला, बच्चा भी शामिल
- बच्चे को छोड़ सभी का कराया गया पोस्टमार्टम

पलिया-संपूर्णानगर रोड पर ग्राम नौरंगपुर के बा स्कूल के पास शनिवार की देर रात मारुति और इंज्वाय गाड़ी की आमने-सामने हुई टक्कर में मारुति कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शनिवार रात को ही एक कार सवार की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सामने से भिड़ने वाली इंज्वाय कार के चालक कांग्रेसी नेता को रविवार सुबह इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मरने वालों में एक की पत्नी और एक छह वर्षीय बच्चा भी शामिल था। सभी मृतक रिश्तेदार थे। घटना से हड़कंप मच गया और रात में ही एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, एएसपी ने भी रविवार सुबह अस्पताल पहुंच कर जायजा लिया। बच्चे को छोड़ सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

शनिवार की रात करीब 12 बजे महंगापुर के मंसूरी फार्म निवासी कश्मीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र बलजीत सिंह अपनी 30 वर्षीय पत्नी किरनजीत कौर तथा छह वर्षीय पुत्र गुरजीत सिंह के साथ रिश्तेदार परमजीत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमृत पाल और खजुरिया के भरजनिया फार्म निवासी टहल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुखमिंदर सिंह के साथ कुकरा से वापस मंसूरी फार्म अपनी कार पीबी11 आर/ 1175 से आ रहे थे। इस दौरान ग्राम नौरंगपुर के बा स्कूल के पास संपूर्णानगर की तरफ से आ रही इंज्वाय कार यूपी31 एई 3819 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही बलजीत सिंह, किरनजीत कौर, गुरजीत सिंह और अमृत पाल की मौत हो गई। जबकि सुखमिंदर सिंह तथा इंज्वाय कार चालक पलिया विधानसभा से कांग्रेस से टिकट के दावेदार अशोक छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसओ बृजराज यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। यहां से हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि जिला अस्पताल से सुखमिंदर सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल कांग्रेसी नेता अशोक छाबड़ा को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। सड़क हादसे में इतनी मौतों की खबर सुनकर देर रात लगभग 12 बजे के आसपास एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी भी सीएचसी पहुंचे और जायजा लिया। बच्चे को छोड़ सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed