फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five families from Lakhimpur Kheri stranded in Iran

UP News: लखीमपुर खीरी के पांच परिवार ईरान में फंसे, नहीं हो रहा संपर्क... परिजन परेशान

Wed, 18 Jun 2025 06:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पांच परिवार ईरान में फंसे हुए हैं। परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो रहा है, जिससे यहां परिजन चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Five families from Lakhimpur Kheri stranded in Iran
ईरान में फंसे खीरी के लोग - फोटो : परिजन

विस्तार

इस्राइल और ईरान संघर्ष के बीच लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र के पांच परिवारों के 12 से ज्यादा लोग ईरान में फंसे हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों से परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, जिससे परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


उचौलिया क्षेत्र के ग्राम बढै़या निवासी शिया समुदाय के मुनीर, सैय्यद मोहम्मद अमन जैदी, रिजवान और अफरोज पत्नी और बच्चों सहित ईरान में हैं। इसी गांव का आरिल पुत्र बबलू भी वहीं गए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें मुनीर तो पिछले 20 साल से ईरान में नौकरी करते हैं, जबकि बाकी चार परिवार कुछ समय पहले ही ईरान गए थे। सैय्यद मोहम्मद अमन जैदी के पिता नाजिम हुसैन ने बताया कि उनका पुत्र-पुत्रवधू व एक साल का पोता करीब एक सप्ताह पूर्व ही ईरान गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान-इस्राइल के मध्य युद्ध जैसे हालात होने से वे लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। गांव के ही अब्बास ने बताया कि उनके रिश्तेदार रिजवान अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ व अफरोज अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गांव के अन्य लोगों के साथ ईरान के कुम शहर में तालीम हासिल करने गए थे। मोहर्रम से पहले उन्हें लौटना था, लेकिन फिलहाल वे लोग वहां फंस गए हैं।

 

इराक में फंसी लखीमपुर की महिला
लखीमपुर शहर के मोहल्ला मेला मैदान के पास रहने वाले एडवोकेट मोहम्मद रफी की पत्नी तुषा फातिमा इजराइल और ईरान युद्ध के चलते इराक में फंस गई है। वह धार्मिक स्थलों और कर्बला में इमाम हुसैन तथा मौला अली के दर्शन करने के लिए गई थीं। 

मोहम्मद रफी ने बताया कि उनकी पत्नी 25 मई को लखनऊ की एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से गई थीं। सबसे पहले ईरान गईं और वहां पर 12 दिन तक धार्मिक स्थलों के भ्रमण के बाद छह जून को इराक के कर्बला शहर और नजफ शहर में स्थित धार्मिक स्थलों पर गईं।

16 जून को उनकी नजफ से फ्लाइट भारत आनी थी, लेकिन इजराइल और ईरान के मध्य संघर्ष के चलते हालात बदल गए। फ्लाइट 26 जून तक के लिए कैंसिल हो गई। अब वह इराक के नजफ शहर में फंस गई हैं। वहां उनके पास पैसे भी खत्म हो गए हैं। उनके पति ने किसी तरह सोमवार को कुछ पैसे भिजवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed