{"_id":"632376564996990ef57bf6ed","slug":"five-days-ago-a-teenager-was-raped-in-mohammadi-lakhimpur-news-bly497675671","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पूर्व मोहम्मदी में किशोरी से हुआ था गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पूर्व मोहम्मदी में किशोरी से हुआ था गैंगरेप
सार
पांच दिन पहले ही मोहम्मदी में किशोरी से हुआ था दुष्कर्म - पांच आरोपियों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट, चार गिरफ्तार कर भेजे जेल संवाद न्यूज एजेंसीलखीमपुर खीरी।पांचवें अभियुक्त पुष्पेंद्र को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि पीड़िता ने अपने बयान में उसका नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
Five days ago, a teenager was raped in Mohammadi
विस्तार
पांच आरोपियों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट, चार गिरफ्तार कर भेजे जेल
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 सितंबर की रात 9.30 बजे अपनी दादी को खाना देने जा रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों निखिल, जयराम, पुष्पेंद्र, विमल और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी।
घटना के दूसरे दिन 11 सितंबर को नामजद आरोपी निखिल, जयराम, विमल निवासी पिपरी गोकन और पवन राज निवासी नीमगांव को गिरफ्तार कर चालान भेजा था, जबकि पांचवें अभियुक्त पुष्पेंद्र को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अब तक विवेचना के दौरान बयान में उसका नाम नहीं लिया है।
सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में चार आरोपियों के नाम बताए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पांचवें अभियुक्त पुष्पेंद्र को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि पीड़िता ने अपने बयान में उसका नाम नहीं लिया है। अब पीड़िता के 164 के बयान होने हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।