फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five children with bent legs were treated in the district hospital

जिला अस्पताल में हुआ मुड़े पैर वाले पांच बच्चों का इलाज

Sat, 02 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five children with bent legs were treated in the district hospital
ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुए बच्चे।

एसीएमओ बोले, परेशान अभिभावक निशुल्क इलाज के लिए कर सकते हैं संपर्क

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लब फुट (जन्मजात मुडे़ हुए पैर) के पांच बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ। इससे पहले जिन चार बच्चों का आपरेशन हुआ था, उन्हें ब्रेसस शूज दिए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि योजना के इस तहत क्लब फुट से पीड़ित बच्चे, जिसमें एक माह के कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी तेतारपुर, कार्तिक दो माह पुत्र तिलक राम निवासी बिजुआ, आनंद एक माह पुत्र मनोज वर्मा निवासी अटकोहवा, खुशबू एक माह पुत्री प्रवीण कुमार निवासी बैकुंठा निवासी फरधान, अमन एक माह पुत्र मिराज निवासी ईसानगर का ऑपरेशन सफल रहा। साथ ही इससे पहले छह माह के कुमार पुत्र सोबरन निवासी इक़बालपुर तीन माह के अशोक पुत्र विनय गिरी निवासी बरबता, तीन माह के राजा पुत्र सवांग सिंह निवासी कला, सात माह के अभियांश सैनी पुत्र विमल सैनी निवासी बजारपुर को ऑपरेशन के बाद शूज दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि जिन बच्चों के जन्मजात पैर जुड़े या मुड़े हों उनका जितनी जल्दी उपचार हो जाए उतना अच्छा होता है। उन्होंने बताया कोई भी व्यक्ति इस तरह के जुड़े एवं मुडे़ पैर वाले बच्चों की सूचना डीईआईसी मैनेजर अमित खरे के मोबाइल नंबर 7376891657 पर दे सकते हैं, जिससे उनका निशुल्क इलाज कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed