{"_id":"c6fff5cfb4c15cffd3244679b1f1ad78","slug":"five-businessmen-a-fine-of-rs-90-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच व्यापारियों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच व्यापारियों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 01 Aug 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। इनमें से पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एडीएम कोर्ट में पांच व्यापारियों के खिलाफ वाद दायर किया था। एडीएम ने सुनवाई करने के बाद इन व्यापारियों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि कमला पसंद गुटके के नमूने की जांच में पाया गया कि उस पर बैच नंबर और पैकिंग की डेट नहीं थी। इस पर निर्माता कंपनी के मालिक पर 25000 रुपया का जुर्माना डाला है। मैगलगंज के व्यापारी पंकज गुप्ता की दुकान से लिए गए रिफाइंड आयल की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न मिलने पर 20000 रुपया का जुर्माना किया गया है। गढ़ी रोड स्थित अश्विनि दूध भंडार के दही के नमूने में फैट कम पाया गया। इसके चलते उस पर 10000 रुपया का जुर्माना किया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसी तरह लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र पिठवापुर निवासी दूधिया सुनील वर्मा के दूध का नमूना फेल होने पर उस पर 10000 रुपया का जुर्माना किया गया है। जबकि पड़रिया तुला के किराना व्यापारी पंकज की दुकान से बेसन के लिए गए नमूने में खेसारी दाल के आटे की मिलावट पाई गई। इस पर पंकज पर 25000 रुपये का जुर्माना ठोका गया है।