फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five arrested for smuggling bovine animals

गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for smuggling bovine animals
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने गांव कोटवारा स्थित गोशाला के पास गोवंश पशुओं का वध करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पशु और हत्या में प्रयुक्त औजारों बरामद कर आरोपियों का चालान गोवध अधिनियम के तहत भेज दिया है। जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

12 जनवरी की रात गांव कोटवारा स्थित गोशाला के पास दो गोवंशीय पशु का वध कर दिया गया था। कटे सिर मौके पर मिले थे। गोशाला संचालक पवन प्रभाकर ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को शनिवार रात को कस्बे से उस वक्त धर दबोचा, जब वह एक पशु का वध करने जा रहे थे। पुलिस ने पशु को ग्रामीण के सुपुर्द कर उनके कब्जे से औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम आफताब, सब्बन, आसिफ, मेनू निवासी कोटवारा थाना हैदराबाद, नसरुल्लाह निवासी रसूलपुर थाना गोला बताया है, जबकि उनके तीन साथी जहांगीर, बबलू, चमकू साईं निवासी कोटवारा अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान गोवध अधिनियम में भेज दिया है। फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में दरोगा सुनील कुमार, आलोक राव, आरक्षी नीरज तिवारी, ललित कुमार, अरविंद कुमार, देवेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed