फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fishermen should be linked to KCC: Nishad

मत्स्यपालकों को केसीसी से जोड़ा जाए : निषाद

Wed, 15 Oct 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fishermen should be linked to KCC: Nishad
अफसरों के साथ बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद। स्रोत : सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। उप्र सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मंगलवार को जिले के भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मत्स्यपालकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

उन्होंने एलआरपी स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अफसरों के साथ बैठक कर मत्स्यपालकों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देश दिए कि मत्स्यपालकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता कराए। संचालित परियोजनाओं का डीएम- सीडीओ निरीक्षण करें। कहा कि मत्स्यपालक सिर्फ मछली ही नहीं पकड़ते, बल्कि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिए कि मत्स्य विभाग गोष्ठियों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से मत्स्यपालकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दें। मछुआ दुर्घटना बीमा योजना और मत्स्यपालक कल्याण कोष के तहत चिकित्सा, शिक्षा और विवाह के लिए मिलने वाले अनुदान योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक, एसपी संकल्प शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed