फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fisheries

‘मत्स्य पालन को चलाएं जागरूकता अभियान’

Fri, 09 Oct 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
fisheries
मत्स्य पालन के पटटा आवंटन को लेकर बैठक में विचार रखते सीडीओ अरविंद सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मछुआ समुदाय और मत्स्य जीवी समितियों को मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटित किए जाएंगे, जिसके लिए सीडीओ अरविंद सिंह ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन होने पर जनपद में बड़ा हब विकसित हो सकता है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि 10 वर्षीय पट्टे दिलाने के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में 15 अक्तूबर और 16 अक्तूबर को अलग-अलग तहसीलों में तालाबों के 10 वर्षीय पट्टे आवंटित करने की रूपरेखा तय की गई। तहसील लखीमपुर, मितौली, मोहम्मदी में 15 अक्तूबर 2020 को और तहसील धौरहरा, गोला, निघासन, पलिया में 16 अक्तूबर को कैंप लगाए जाएंगे। सीडीओ ने कहा कि कैंप का प्रचार प्रसार कराएं और ज्यादा से ज्यादा मछुआ समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि 1670 चयनित तालाबों का आवंटन तहसीलों में लगने वाले विशेष कैंप में ही करने पर जोर दिया जाए। इसमें मछुआ समुदाय/अनुसूचित जाति के व्यक्तियों एवं अन्य को राजस्व संहिता-2016 में वर्णित व्यवस्था के अनुसार मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाएगा। आवंटित मत्स्य पट्टाधारकों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण और उनका क्रेडिट कार्ड भी बनवाया जाएगा। इस अभियान से 1670 मत्स्य पालकों के एकमुश्त जुड़ने की संभावना है, जिससे मत्स्य पालक के परिवारों में औसतन पांच-पांच सदस्यों को रोजगार मिल सकेगा। सीडीओ ने कहा कि इनमें से 75 प्रतिशत तालाबों में सही ढंग से मत्स्य पालन होने लगे, तो जनपद में मत्स्य पालन के लिए हब बन सकता है। इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed