{"_id":"5794beb94f1c1b2832c4b5cf","slug":"first-monday-of-sawan-today-millions-of-devotees-will-be-deputed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, जुटेंगे लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकणनाथ।
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
शिव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में लाइन से होंगे भोले बाबा के दर्शन
छोटी काशी के सावन मेले में पहले सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रशासन ने शाम से ही सुरक्षा के लिए शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाकर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर ही भोले बाबा के दर्शन करने होंगे। प्राचीन शिव मंदिर के पट ब्रह्ममुहुर्त में दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु कई घेरों को पारकर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में मंदिर तक पहुंच पाएंगे।
यहां रहेगी पुलिस
कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह, प्रवेश और निकास द्वार, भैरव बाबा मंदिर के पास, मंदिर के मुख्य द्वार, निकास द्वार, राजेश गिरि और रामअवतार विश्वकर्मा, रेलवे स्टेशन के सामने मंदिर जाने वाले मार्ग पर महिला, पुरुष दरोगा और आरक्षी तैनात रहेंगे।
यहां रहेगी बैरीकेडिंग और लगाए गए हैं बैरियर
शिव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बद्री धर्मशाला, मून लाइट दुकान के पास, शिवम चौराहा के सामने गली में, अंगद धर्मशाला, पीलीभीत धर्मशाला, लखीमपुर रोड पर तिवारी ढाबा और पशु बाजार के पास बैरियर लगाए गए हैं। अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, मंडी समिति सामने, नानक चौकी तिराहा, मोहम्मदी रोड, मिल बाईपास मार्ग, विकास चौराहा, मिल गेट तिराहा, सदर चौराहा, अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास, भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग, कंजा मंदिर के पास बैरीकेडिंग कर वाहनों को रोकर रूट डायवर्ट किया जाएगा। जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
नगर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लखीमपुर रोड पर पशु बाजार, अलीगंज रोड पर मंडी समिति और चीनी मिल के यार्ड को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
एक्शन मोबाइल टीम रखेगी नजर
कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि सावन मेले में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लखीमपुर रोड पर कुनौठिया, मोहम्मदी रोड पर कंजा स्थान के आगे तक और अलीगंज रोड पर नहर पुल तक एक्शन मोबाइल टीम मुस्तैद रहेगी।