फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First he called the police and then committed suicide by hanging himself

Lakhimpur Kheri News: पहले पुलिस को फोन किया फिर फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
First he called the police and then committed suicide by hanging himself
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कालाडुंड में 25 वर्षीय सोमा वर्मा पुत्री उमेश वर्मा ने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब पहुंची, तब उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि सोमा ने रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस को फोन कर बताया कि वह मरने जा रही है। यह सुनते ही पुलिस आनन-फानन गांव पहुंची। वहां उमेश व उनकी पत्नी अपने दूसरे मकान में भैंसों का दूध निकाल रहे थे। उसके एक भाई और बहन खाना खा रहे थे। किसी को कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर पुलिस ने पूछा कि तुम्हारे यहां सोमा वर्मा कहां है तो परिजन बोले घर में है। पुलिस तुरंत परिजनों के साथ वहां पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी है। यह सुनकर ही परिजनों के भी होश उड़ गए। परिजनों और पुलिस ने जल्दबाजी करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन देखा तो सोमा वर्मा अंदर कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से कुंडे लटकी हुई थी। पुलिस उसे उतारकर अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed