फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First day on the rights of children drove scissors

पहले ही दिन बच्चों के हक पर चलाई कैंची

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
First day on the rights of children drove scissors
mango - फोटो : amar ujala
स्कूलों मेें बच्चों को एक-एक आम तो कहीं बांटा केला
विज्ञापन

फल वितरण के लिए 2.89 करोड़ बजट मिला
चार रुपये प्रति बच्चे की दर से खरीदे जानेे थे फल
नहीं हुआ प्रचार-प्रसार, गिनती के पहुंचे बच्चे

मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में सोमवार को बच्चों को एक-एक आम तो कहीं केला बांटा गया, लेकिन पहले ही दिन बच्चों के हक पर कैैंची चला दी गई। खासकर नगर क्षेत्रों में एमडीएम का वितरण करने वाले एनजीओ ने फल वितरण में धांधली की हैै। वितरण के मानकों को ठेंगा दिखाते हुए छोटे साइज का एक-एक सफेदा आम बांटा गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में आम के अलावा कहीं-कहीं केला बांटा गया। प्रचार-प्रसार के अभाव मेें योजना शुरू होने के पहले दिन बच्चों की संख्या काफी कम रही। डीएम के निर्देशों के बावजूद निगरानी में कर्मचारियों ने ढिलाई बरती।
बता दें कि चार रुपये प्रति बच्चे की दर से फलों का वितरण कराने के लिए शासन से जिले को दो करोड़ 89 लाख 97 हजार धनराशि दी गई, जो कुल छात्र संख्या के मुकाबले 50 फीसदी है। इससे दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को फलों का वितरण कराया जाएगा। पहले दिन सदर प्राथमिक विद्यालय में मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित हुए, जिन्हें एमडीएम वितरण करने वाले एनजीओ संतराम मेमोरियल एजूकेशनल वेलफेयर दिल्ली ने एक-एक सफेदा आम बांटा। उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर में आठ बच्चे ही उपस्थित थे, जिन्हें इसी एनजीओ ने एक-एक आम दिया। एमडीएम में बांटी गई तहरी की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से बच्चों ने उसे नहीं खाया। प्रधानाध्यापक जहरा शाहनाज सिद्दीकी ने बताया कि सुबह बारिश होने की वजह से छात्र कम आए। 
विज्ञापन


सोमवार को बच्चों को फल बांटे गए हैैं। योजना का पहला दिन होने के कारण जल्दबाजी में कुछ अव्यवस्था हुई है, जिसे अगले सोमवार तक ठीक करा लिया जाएगा। 
-सूरज तिवारी, व्यवस्थापक, संतराम मेमोरियल 

जिले के 3940 विद्यालयों में एमडीएम योजना संचालित है, जिनमें फल का वितरण किया गया है। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति की संख्या की रिपोर्ट संकलित की जा रही है, जिसके कंपाइल होने पर तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रितुराज सिंह, जिला समन्वयक, एमडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed