फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire truck ran over the road

सड़क पर दौड़ा जलता हुआ ट्रक

Sun, 01 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Fire truck ran over the road
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर दौड़ा जलता हुआ ट्रक
विज्ञापन

भूसी लदा ओवरहाइट ट्रक हाई टेंशन लाइन से टकराया, लगी आग
चालक की सूझबूझ से बुझी एक ट्रक की आग
पेट्रोल पंप पर खड़े थे ट्रक, बड़ा हादसा होने से बचा

गोला गोकर्णनाथ में लखीमपुर रोड पर शुक्रवार की रात दो ट्रक देखते ही देखते आग का शोला बन गए। भूसी भरे ओवरहाइट ट्रक से एचटी लाइन टूट गई और पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों पर गिर गई। दोनों ट्रक धू धू कर जलने लगे। ट्रक मालिक के रिश्तेदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक ट्रक को चालू किया और पास के सर्विस स्टेशन पर ले जाकर आग बुझवाई। पेट्रोल पंप के पास ट्रकों में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
नगर के लखीमपुर मार्ग स्थित नानक बाबा पेट्रोल पंप पर खड़े कृष्णापुरम बादलनगर निवासी राजेंद्र वर्मा और संसारपुर निवासी इरफान अंसारी के ट्रकों में आग लग गई। ट्रकों में आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। नगर के मोहल्ला नीची भूड़ निवासी एहसान ने रिश्तेदार इरफान का ट्रक जलता देखा तो वह उसमें चढ़ गया। ट्रक चालू कर उसे पास ही सर्विस स्टेशन पर ले गया और लोगों के सहयोग से ट्रक में लगी आग को बुझा दिया। जिससे लाखों का नुकसान बच गया। वहीं पेट्रोल पंप से एक जलता हुआ ट्रक हट जाने से हादसा भी टल गया। उधर राजेंद्र वर्मा के दूसरे ट्रक का केबिन धू धू कर जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

एहसान ने टाला बड़ा हादसा 
जब ट्रकों में आग लगी तो सड़क के दूसरी तरफ एक दुकान पर बैठा था। अपने रिश्तेदार के ट्रक में आग लगी देख वह दौड़कर ट्रक तक आया और उसे सर्विस स्टेशन पर ले गया। लोगों का कहना था कि एहसान हिम्मत न दिखाता तो हादसा बड़ा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरहाइट भूसी भरे ट्रक का पीछा करने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना बताते हैं कि शुक्रवार की रात नौ बजे भूसी भरे ओवरहाइट ट्रक का पीछा पुलिस कर रही थी। लखीमपुर रोड स्थित नानक बाबा पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रक रुकवा लिया और चालक को नानक पुलिस चौकी ले गई। फिर कुछ देर बाद उसे ट्रक के पास लाकर छोड़ दिया। वाहन चालक पुलिस के सामने ट्रक पेट्रोल पंप से घुमा रहा था तभी भूसी भरे हाईटेंशन तारों से ट्रक टकरा गया और तेज स्पार्किंग से तार टूटकर लाइन के नीचे खड़े दो ट्रकों पर जा  गिरे। कोतवाल एसएन द्विवेदी का कहना है कि भूसी का ट्रक अलीगंज रोड से नो इंट्री में आ रहा था। लखीमपुर रोड पर रोककर उसका चालान भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed