{"_id":"5eac522c8ebc3e909061474b","slug":"fire-lakhimpur-news-bly404485315","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला त्रिपाठी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध हालात में आग लग गई, जिससे कार आग का शोला बन गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
मोहल्ला त्रिपाठी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र गुप्ता की स्विफ्ट वीडीआई कार घर के बाहर खड़ी थी। गुरुवार की आधी रात कार में संदिग्ध हालात में आग लग गई, जिससे कार धूं-धूं कर जलने लगी। लपटों को देखकर कार मालिक व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। किसी तरह उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है।