फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire

चूल्हे में सिलिंडर फिट करते समय लगी आग, दो घर जले, युवक झुलसा

Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
fire
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम छत्तीपुर में बृहस्पतिवार शाम गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई, जिससे एक युवक झुलस गया और दो घर जल गए।
विज्ञापन

छत्तीपुरपुर निवासी नंदराम (26) पुत्र पुत्तूलाल ने चूल्हे में सिलिंडर फिट करने के बाद जैसे ही चूल्हा जलाया, गैस लीक होने से उसमें आग लग गई, जिससे नंदराम बुरी तरह झुलस गया। साथ ही पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा सकटे के घर में भी आग लग गई। आग लगी देख घरवालों ने शोर मचाया जिससे आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने तत्काल पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाया। तब तक आग से दो घरों के कपड़े, बिस्तर, गल्ला आदि जलकर राख हो गए। घायल नंदराम को उपचार के लिए संसारपुर में निजी चिकित्सक डॉ मुकेश वर्मा के क्लीनिक में भर्ती करा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed