{"_id":"57d562724f1c1ba90a319122","slug":"fire-erupted-from-the-stove-married-burnt-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से भड़की आग से झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से भड़की आग से झुलसी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा के गांव रामनगर बगहा में हुआ हादसा
थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव रामनगर बगहा में खाना बनाते समय एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में उनकी पत्नी झुलस गईं। परिवारवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
रामनगर बगहा निवासी छन्नू लाल ने बताया कि शनिवार की शाम उनकी पत्नी रामदेवी चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से भड़की आग ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच आग ने उनके कपड़ों को लपेट में लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गईं। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग और ज्यादा भड़कती इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। झुलसी रामदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।