फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in the roof of sugarcane center, watchman saved

Lakhimpur Kheri News: गन्ना सेंटर के छप्पर में लगी आग, चौकीदार बचा

Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the roof of sugarcane center, watchman saved
फरधान गांव के गन्ना सेंटर पर जली पड़ी झोपड़ी। संवाद
फरधान। गांव फरधान स्थित हरगांव चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर चौकीदार के लिए पड़े छप्पर में किसी ने आग लगा दी। चौकीदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण कांटा बाबू से हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरगांव चीनी मिल का गांव फरधान में गन्ना सेंटर लगा है। चौकीदार प्रदीप कुमार ने बताया रविवार की रात वह छप्पर के नीचे लेटा हुआ था। छप्पर चारों तरफ से फूस से बंद था। रात एक कोने से छप्पर जलने लगा। उसने जल्दबाजी में बाहर निकलकर शोर मचाया। कुछ सामान बाहर निकाल पाया था, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से कुर्सी, बेंच आदि सामान जल गया। एक आम का पेड़ भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। चौकीदार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के आग लगाने का कारण कांटा बाबू कुलदीप कुमार से हुए विवाद को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सोमवार की दोपहर तक गन्ना सेंटर पर तौल शुरु नहीं हो सकी। दोपहर बाद आपसी सुलह समझौते के बाद तौल शुरु हुई। हरगांव चीनी मिल के क्षेत्रीय गन्ना सीडीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गांव के राजू नाम के युवक ने शराब के नशे में आग लगा दी थी, इससे गन्ना सेंटर पर छप्पर युक्त झाला जल गया था। तौल बाबू से कोई विवाद नहीं हुआ था। आग लगाने वाले युवक को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed