{"_id":"68a60858765af4bca5060c22","slug":"fire-broke-out-in-a-house-under-suspicious-circumstances-five-animals-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153644-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, पांच पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, पांच पशु मरे
Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद नायब तहसीलदार राम बालक और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह। स्रोत : गृहस्
पसगवां। थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में मंगलवार रात जीतराम के घर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उसके पांच पालतू पशुओं की जलकर मौत हो गई। पचास हजार रुपये सहित घर में रखा अनाज सहित काफी सामान जल गया।
इससे पूर्व आग देखकर घर के सदस्य जैसे-तैसे बाहर भागे। आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच फायर सर्विस को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी आई, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग से जलकर एक गाय, एक बछिया, एक पड़िया और दो बकरियां मर चुकी थीं। दो भैंसें झुलस गई थीं। एक भैंस कहीं चली गई। जाने वाली भैंस का अभी तक तक पता नहीं चला है।
जीतराम का आरोप है कि उसके घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई है। उसने गांव के मुनेंद्र और नन्हें पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाना पसगवां में तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आगजनी की सूचना डीएम और एसडीएम को भी दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार राम बालक, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल सिंह, लेखपाल अरविंद शुक्ला आदि मौके पर पहुंच गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है। पशु चिकित्साधिकारी डा. राहुल सिंह ने बताया, कि मृत पशुओं के डेथ सर्टिफिकेट शाम तक दे दिए जाएंगे। झुलसे पशुओं आदि के नुकसान की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी।