फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Fire alert' will alert the department and the villagers

Lakhimpur Kheri News: विभाग और ग्रामीणों को सचेत करेंगे 'अग्नि सचेतक'

Sat, 19 Aug 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
'Fire alert' will alert the department and the villagers
अग्नि सचेतकों को जरूरी जानकारी देते अग्निशमन अधिकारी
लखीमपुर खीरी। अब गांव के युवा ही ग्रामीणों को आग से बचाव का पाठ पढ़ाएंगे। आग की घटना होने पर दमकल विभाग को सूचना भी देंगे।
विज्ञापन

अग्नि सचेतक कहे जाने वाले इन युवाओं को अग्निशमन विभाग ट्रेनिंग दे रहा है। अब तक एक हजार से अधिक अग्नि सचेतकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में आग से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। घटना के समय क्या करें और क्या न करें की सीख दी जा रही है। साथ ही उनके दायित्व भी बताए जा रहे हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि विभाग प्रत्येक ब्लाक में 100-100 अग्नि सचेतक तैयार कर रहा है। कुछ ब्लाकों में यह संख्या पूरी भी हो चुकी है। कुछ में अग्नि सचेतकों को चिह्नित किया जा रहा है। चयन के बाद इन्हें तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण जिला मुख्यालय और संबंधित फायर स्टेशनों पर कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


यह जिम्मेदारी संभालेंगे अग्नि सचेतक
अग्नि सचेतक अपने गांव और पास-पड़ोस के लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। आग की घटना होने पर विभाग को सूचना देंगे। खुद को सुरक्षित रखते हुए उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आग पर काबू पाने का प्रयास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए जा चुके हैं 12 सौ से अधिक सचेतक
विभाग अब तक 12 साै से अधिक अग्नि सचेतक तैयार कर चुका है। विभाग के अनुसार लखीमपुर, नकहा, बेहजम, मितौली, फूलबेहड़, बांकेगंज, मोहम्मदी व निघासन में 100-100 अग्नि सचेतक तैयार किए जा चुके हैं। इनका प्रशिक्षण भी हो चुका है। इसके अलावा कुंभी में 123, पसगवां में 79 व पलिया में 59 अग्नि सचेतक बने हैं। सबसे कम अग्नि सचेतक ईसानगर में 29 व रमियाबेहड़ में अब तक सिर्फ 36 अग्नि सचेतक ही बने हैं। अन्य का चयन किया जा रहा है। बिजुवा व धौरहरा में भी अग्नि सचेतकों की संख्या सौ से कम है। जिले में लखीमपुर, गोला, पलिया, निघासन, धौरहरा व मोहम्मदी फायर स्टेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed